ब्लॉग्गिंग कि दुनिया भी बड़ी निराली है , यहाँ आपको तरह -तरह के लोग मिलते है । कुछ तो बिल्कुल अनोखे और ताजे विचारों के साथ । हर एक चीज कि तरह ब्लॉग्गिंग को भी आप अच्छे या बुरे कार्यों में इस्तेमाल कर सकते हैं। मैं भी अपने विचारों को आप सब के साथ बाँटने के लिए यहाँ पर हूँ। आप क्या सोचते हैं , कि कैसी रहेगी आज के १०० साल बाद कि दुनिया ! यह विचार मुझे न सिर्फ़ रोमांचित बल्कि चिंतित भी करता है। ................... खासकर जेनेटिक इंजीनियरिंग जैसी कुछ चीजें। इन मुद्दों पर बहुत बात होती है कि व्यक्ति कि औसत आयु बढ़ जायेगी, यहाँ तक कि चिर युवा और अमर होने से सम्बंधित खोजें रोमांच से ज्यादा चिंता पैदा करती हैं। क्या आप भी ये मानते हैं कि ऐसा सम्भव हो सकता है बशर्ते कि ये दुनिया, ये अनोखा ग्रह हमारी प्रथ्वी खुशहाल और जीवित बनी रहेगी।
.................................................क्रमशः
Monday, November 9, 2009
Subscribe to:
Posts (Atom)